इथियोपिया में यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में 71 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 68 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। यह दुर्घटना कल इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से लगभग 300 किलोमीटर दूर सिदामा राज्य में हुई। राज्य द्वारा संचालित इथियोपियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने बताया कि ट्रक में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे।
Site Admin | दिसम्बर 30, 2024 5:39 अपराह्न | Ethiopia
इथियोपिया में यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में गिरा, 71 लोगों की मौत