गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने बताया कि यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति को दिया गया 28वां सम्मान है। यह सम्मान वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है। गृहमंत्री ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच मित्रता में एक मील का पत्थर साबित होगा।
Site Admin | दिसम्बर 17, 2025 12:29 अपराह्न
इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केंद्रीय गृहमंत्री ने दी बधाई