जुलाई 4, 2025 7:03 अपराह्न

printer

इडी ने रांची और हजारीबाग और बड़कागांव में आठ जगहों पर दबिश दी

इडी ने आज रांची और हजारीबाग और बड़कागांव में आठ जगहों पर दबिश दी है। बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर केन्द्रीय जांच एजेंसी छापेमारी कर रही है।  ईडी की यह कार्रवाई कोयला उत्खनन और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मामले में की जा रही है। रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में  पूर्व विधायक के एक करीबी के घर इडी की टीम छानबीन कर रही है जबकि हजारीबाग के बड़कागांव में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत शिवाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार और मंटू सोनी के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यह सभी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद औरपूर्व मंत्री योगेंद्र साहू के बेहद करीब बताए जाते हैं।