मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 4, 2023 7:58 अपराह्न | इटली दुर्घटना

printer

इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्‍यु

 
इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्‍यु हो गई। इनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। एक इलेक्ट्रिक बस बैरियर को तोडते हुए 50 फीट नीचे मेस्‍त्रे शहर में रेलवे ट्रैक के पास गिरी और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पांच युक्रेनी, एक जर्मन और इटली का बस ड्राइवर दुर्घटना में मारे गए हैं। इनमें तीन बच्‍चों की भी मृत्‍यु हुई है। बस में 39 लोग सवार थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।