इटली के मिलान में ओलंपिक विरोधी प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब कल बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मुख्य प्रदर्शन से अलग हुए लगभग 100 प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पुलिस पर पटाखे, धुआं बम और बोतलें फेंकीं। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने जल प्रस्फुटन का इस्तेमाल किया। झड़प के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया।
इससे पहले, दिन में हजारों प्रदर्शनकारियों ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक का विरोध करते हुए मिलान में मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण परियोजनाओं से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और ओलंपिक मेजबानी से जुड़ी आर्थिक तथा सामाजिक लागतों का हवाला दिया। यह प्रदर्शन अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की मिलान यात्रा के साथ हुआ, जो अमरीकी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में वहां पहुंचे थे।