मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2024 12:37 अपराह्न

printer

इटली के मिलान में शुरू हुई 75वीं इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिकल कांग्रेस

75वीं इंटरनेशनल एस्ट्रोनोटिकल कांग्रेस इटली के मिलान में माइको सम्‍मेलन केन्‍द्र में शुरू हो गई। इस कांग्रेस में दुनियाभर के दस हजार अंतरिक्ष विशेषज्ञ, विद्वान, उद्यमी और पेशेवर हिस्‍सा ले रहे हें। इटली के राष्‍ट्रपति सर्गियो मटरेला भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
 
इस वर्ष की कांग्रेस का विषय ‘सततता के लिए जवाबदेह अंतरिक्ष’ है, जिसमें वैश्‍विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने, भविष्‍य के अंतरिक्ष अभियानों और वैज्ञानिक प्रगति तथा पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई है। 
 
सप्‍ताह भर चलने वाली इस कांग्रेस में 200 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें चन्‍द्रमा और मंगल ग्रह पर सतत खोज, जलवायु परिवर्तन के लिए अंतरिक्ष आधारित निगरानी, अंतरिक्ष विकस के क्षेत्र में निजी कंपनियों की भूमिका और कृत्रिम बुद्धिमता जैसे विषय शामिल होंगे।