जून 5, 2025 9:18 अपराह्न

printer

इटली के उप प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल की सराहना की है

इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अंतोनियो तजानी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल की सराहना की है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज श्री तजानी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ ब्रेशिया में दो पेड़ लगाए।

    उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि दोनों ने आज पेड़ लगाए और अपनी माताओं को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत और इटली दो अलग-अलग देश हैं, लेकिन दोनों के मूल्य समान हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति से प्यार करने वाली मदर ऑगस्टा खुश होंगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इटली की आधिकारिक यात्रा पर हैं। तजानी द्वारा आयोजित रात्रिभोज के दौरान उन्‍होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया और भारत और इटली के बीच आर्थिक संबंधों को और गहरा करने पर सार्थक चर्चा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला