इस्राएल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में कई हमले किये हैं। ये हमले आज सुबह लेबनान के आतंकी गुट हिज्बुल्ला के मिसाइल हमलों के जवाब में किये गए। पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय में यह पहला मौका है जब हिजबुल्ला ने इस्राएल पर हमले करने का दावा किया है। हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत और इस्राएल की आक्रामकता के विरोध में किये गए हैं।
News On AIR | मार्च 2, 2026 11:22 पूर्वाह्न
इज़राइल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में किये कई हमले