मार्च 4, 2026 2:11 अपराह्न

printer

इज़राइल ने तेहरान में बासिज मुख्यालय और सुरक्षा कमान केंद्रों पर किए सिलसिलेवार हमले

इज़राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में बासिज मुख्‍यालय और आंतरिक सुरक्षा कमान केंद्रों पर सिलसिलेवार हमले किए हैं। इज़राइल रक्षा बल-आई डी एफ ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन लक्षित कमान केंद्रों का इस्तेमाल ईरानी शासन पूरे ईरान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए करता था।

आईडीएफ ने ईरान के मिसाइल लॉन्चरों और अन्य प्रणालियों को भी निशाना बनाया। इज़राइली वायु सेना ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ईरान की वायु क्षमताओं पर हमले जारी रखे हुए है और वायु रक्षा प्रणालियों का संचालन करने वाले ईरानी सैनिकों को मार गिराया है।

उधर, इज़राइल की वायु सेना ने बेरूत में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं।