मार्च 14, 2026 1:55 अपराह्न

printer

इज़राइल ने ईरान में तब्रीज़ के पश्चिम में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र से लोगों को तत्काल निकलने को कहा

इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने आज ईरान के तब्रीज़ के पश्चिम में स्थित एक औद्योगिक क्षेत्र से नागरिकों को तत्काल निकलने को कहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में आईडीएफ ने चेतावनी दी है कि इज़राइल की सेना आने वाले घंटों में इस क्षेत्र में हमला करेगी। अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन न करने पर जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह चेतावनी ईरान के भीतर रणनीतिक ठिकानों पर इज़राइल की सेना द्वारा हाल ही में किए गए लगातार हमलों के बाद जारी की गई है।