मार्च 13, 2026 8:17 पूर्वाह्न

printer

इज़राइल के हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए: बेन्‍जामिन नेतन्याहू

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल के हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गये हैं। श्री नेतन्‍याहू ने कल रात संवाददाता सम्‍मेलन में सार्वजनिक रूप से सामने न आने वाले ईरान के नये सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला मोजतबा खामेनेई को रिवोल्‍यूशनरी गार्ड की एक कठपुतली बताकर निन्‍दा की। उन्‍होंने ईरानी लोगों को भी संबोधित करते हुए कहा कि स्‍वाधीनता के एक नये मार्ग का समय आ रहा है इज़राइल उन लोगों के साथ खड़ा है।