इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के गजा शांति बोर्ड का हिस्सा बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शांति बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी सहमति व्यक्त की।
इज़राइल-गजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए हमास के साथ हुए युद्धविराम समझौते के दूसरे चरण के तहत शांति बोर्ड का गठन किया गया है। ट्रंप प्रशासन ने इस संस्था में शामिल होने के लिए कई विश्व नेताओं को निमंत्रण भेजा है।