मार्च 2, 2026 2:21 अपराह्न

printer

इज़राइल-ईरान संघर्ष के चलते फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्परता से काम कर रही है सरकार

इज़राइल-ईरान संघर्ष के चलते फंसे भारतीय नागरिकों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उनके बचाव और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मीडिया से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसी व्यापक सहायता प्रदान नहीं की थी, जिसका प्रबंधन अब विदेश मंत्रालय विभिन्न देशों में स्थित अपने दूतावासों के माध्यम से कर रहा है।