इजरायल ने संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में आईं ब्रिटेन की दो महिला सांसदों अब्तिसाम मोहम्मद और युआन यांग को हिरासत में ले लिया और उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने इजरायल की इस कार्रवाई को अस्वीकार्य और अत्यंत चिंताजनक बताया है।
दूसरी ओर इजरायल के आव्रजन मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिटेन की इन दोनों सांसदों को देश में प्रवेश से इसलिए रोका गया क्योंकि इनका इरादा इजरायलियों के खिलाफ नफरत फैलाने का था।