इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजयामिन नेतान्याहू ने स्वतंत्रता और न्याय के लिए आगे बढ़ने पर राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की है।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई ने वेनेजुएला के घटनाक्रम का स्वागत किया है और इसे आजादी की दिशा में प्रगति बताया है।
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सभी पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया है और कहा है कि कनाडा वेनेजुएला की जनता के साथ है और वह वहां पर शांति और लोकतंत्र स्थापित होने की कामना करता है। उन्होंने कहा कि कनाडा अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के साथ काम कर रहा है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वेनेजुएला में कोई भी सत्ता परिवर्तन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए और इसमें वेनेजुएला के लोगों की इच्छा शामिल होनी चाहिए।