जून 28, 2025 3:06 अपराह्न

printer

इजराइल की सेना ने कहा- यमन द्वारा दागी गई मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्‍ट किया

इजराइल की सेना ने आज कहा कि यमन द्वारा उसके क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया गया। सोशल मीडिया पोस्ट में, इज़रायली सुरक्षा बल-आई.डी.एफ. ने बताया कि यमन से मिसाइल दागे जाने के बाद दक्षिणी इज़रायल में सायरन के माध्‍यम से लोगों को सतर्क किया गया। वहीं, यमन में कल हौसी आतंकी गुट के नियंत्रण वाले प्रांतों में गाजा और ईरान के प्रति समर्थन व्‍यक्‍त करने के लिए हज़ारों की संख्‍या में लोगों ने प्रदर्शन किये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला