इजराइल की सेना ने आरोप लगाया है कि मुहम्मद हुसैन ने लेबनान में ड्रोन विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने में भी भूमिका निभाई थी जिनमें से कुछ बेरूत में रिहायशी इमारतों के नीचे हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने ये हमला किया। इस बीच वर्तमान संघर्ष के कारण हजारों आम नागरिक विस्थापित हुए हैं। लोग बड़ी संख्या में पड़ोसी देश सीरिया की तरफ भाग रहे हैं।
पश्चिमी देशों को चिंता है कि यदि पूर्ण युद्ध छिड़ा तो लोगों को सुरक्षित कैसे निकाला जाएगा। साइप्रस और तुर्की को संभावित शरण स्थलों के रूप में देखा जा रहा है। लेबनान से करीब 264 किलोमीटर दूर साइप्रस सबसे करीबी यूरोपीय संघ देश है। पहले भी लेबनान से लोगों को सुरक्षित निकालने के कार्य में साइप्रस महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। वह समुद्र के रास्ते गजा में राहत सामग्री पहुंचाने में भी सहायता करता रहा है।