इक्कीस देशों के लगभग 150 प्रतिनिधियों की पहली से 4 दिसंबर तक रियो द जेनेरियो में बैठक होगी। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय शासन प्रक्रियाओं में वैश्विक दक्षिण के नागरिक समाज की भागीदारी को मज़बूत करना है। यह बैठक रियो द जेनेरियो के मध्य स्थित आर्माज़ेम दा यूटोपिया में आयोजित की जाएगी। बैयह नवगठित ब्रिक्स पीपुल्स सिविल काउंसिल की पहली आधिकारिक पहल है। इसका उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं और आधिकारिक ब्रिक्स नेतृत्व के बीच संचार का सतत और व्यवस्थित माध्यम स्थापित करना है।
Site Admin | दिसम्बर 1, 2025 10:26 अपराह्न
इक्कीस देशों के लगभग 150 प्रतिनिधियों की पहली से 4 दिसंबर तक रियो द जेनेरियो में बैठक होगी