मई 28, 2024 6:53 अपराह्न

printer

इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया

इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद पांच कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है।