इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी सिलसिले में जहाँ एक ओर सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण और अन्य बाधाएं हटाई जा रही है, वहीं दूसरी और चौराहों पर भी लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 10 चौराहों का निरीक्षण कर यातायात को सुगम करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्राफिक अरविंद तिवारी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Site Admin | अगस्त 1, 2024 5:46 अपराह्न
इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार किये जा रहे है विशेष प्रयास
