अगस्त 7, 2025 11:26 पूर्वाह्न

printer

इंदौर को 50 इलेक्ट्रिक बसों की जल्द मिलेगी सौगात

 

ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इंदौर शहर को 50 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी।  इन बसों के संचालन हेतु आई एस बी टी नायता मुंडला एवं देवास नाका दो इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह निर्णय अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड, इंदौर की बोर्ड बैठक में लिया गया।