इंदौर को देश का पहला ऊर्जा साक्षर शहर बनाने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के लिए नगर निगम और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इस अभियान का नेतृत्व आईआईटी मुंबई के प्रोफ़ेसर और सोलर मैन ऑफ इंडिया डॉ. चेतन सिंह सोलंकी करेंगे। श्री भार्गव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना और नागरिकों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास करना है। अभियान में शहर की बिजली खपत में कमी लाना और 5 लाख से अधिक लोगों को ऊर्जा साक्षर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 10, 2024 12:05 अपराह्न
इंदौर को देश का पहला ऊर्जा साक्षर शहर बनाने के लिए चलाया जाएगा 100 दिन का विशेष अभियान
