इंदौर के इन्फोबीन्स कैंपस में कल “एमपी-ग्लोबल इनोवेशन एवं अनुसंधान और विकास एक्सचेंज प्रोग्राम-2025” की शुरुआत हुई। पाँच दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन कल जर्मन व्यवसायिक प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्पोरेट इंटरैक्शन की श्रृंखला में भाग लिया और मध्यप्रदेश में नवाचार तथा अनुसंधान और विकास की संभावनाओं का गहन अवलोकन किया। यह कार्यक्रम एमपीआईडीसी और जर्मन-इंडिया इनोवेशन कोर के बीच हुए समझौते का ठोस स्वरूप है। कार्यक्रम में “भारत से वैश्विक स्तर के डिजिटल उत्पाद बनाना”, “भारतीय नवाचार परिदृश्य“ और “एजिलिटी के साथ स्केलिंग- भारतीय और जर्मन दृष्टिकोण” विषयों पर चर्चा की गई।
Site Admin | अगस्त 19, 2025 1:12 अपराह्न
इंदौर के इन्फोबीन्स कैंपस में “एमपी-ग्लोबल इनोवेशन एवं अनुसंधान और विकास एक्सचेंज प्रोग्राम-2025” की शुरुआत हुई