छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल बुधवार से 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में आम के डेढ़ सौ से अधिक किस्मों और उससे बने छप्पन व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आम सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी, महिलाएं तथा आम नागरिक भी पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में पंजीयन और प्रवेश निःशुल्क है। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ और देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे।
राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गिरीश चंदेल करेंगे।
Site Admin | जून 11, 2024 9:14 अपराह्न
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल बुधवार से 3 दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
