मार्च 3, 2026 12:17 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया: सुमात्रा द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भारतीय समयानुसार 10:26 पर यह झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया में 20 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई है।