दिसम्बर 1, 2025 1:21 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया: विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 442 तक पहुँची

इंडोनेशिया में चक्रवाती तूफान के कारण आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 442 तक पहुँच गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा, पश्चिमी सुमात्रा और आचे प्रांतों में 402 लोग अभी भी लापता हैं।

 

ज़्यादातर तबाही सुमात्रा द्वीप में हुई है। सेंट्रल तपनौली और सिबोल्गा में आवागमन अवरूद्ध हो गया हैं। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीडितों से मुलाकात की।

 

पिछले हफ़्ते इंडोनेशिया में आए एक चक्रवाती तूफान ‘सेन्यार’ के कारण विनाशकारी भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें हजारों घर बह गए और कई इमारतें डूब गई। मूसलाधार बारिश और तूफ़ान ने थाईलैंड, मलेशिया, फिलीपींस और श्रीलंका के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया है।