दिसम्बर 1, 2025 9:06 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया में चक्रवाती वर्षा से उत्‍पन्‍न विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढकर 600 हो गई है

इंडोनेशिया में चक्रवाती वर्षा से उत्‍पन्‍न विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढकर 600 हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है। पांच सौ से अधिक लोग लापता हैं और हज़ारों लोग घायल हैं। सरकारी आपदा एजेंसी के अनुसार मलक्का जलडमरूमध्य में च्रकवात से उत्‍पन्‍न बाढ़ से तीन प्रांतों के लगभग 14 लाख लोग प्रभावित हैं। अजय, उत्तरी सुमात्रा और पश्चिमी सुमात्रा प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हैं।