इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ के पूर्वी प्रांत में पिछले सप्ताह बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आज एक बयान में कहा कि अरफा़क पहाड़ी इलाके में हुई घटना में एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। राहत और बचाव अभियान पूरा हो गया है।