अक्टूबर 4, 2025 9:48 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया: पूर्वी जावा में मदरसा ढहने से 14 की मौत, 49 लापता

इंडोनेशिया के अधिकारियों के अनुसार पूर्वी जावा प्रांत में एक मदरसा की इमारत के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बचावकर्मी मलबे में दबे दर्जनों छात्रों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार को हुए सिदोअर्जो शहर के अल-खोजिनी मदरसा में हुई घटना में अधिकतर किशोर छात्र मौजूद थे। राष्ट्रीय आपदा  एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो ने बताया कि आज तक हम 49 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।