इंडोनेशिया के मध्य जावा में आज एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह हादसा सुरबाया से योग्यकार्ता के लिए यात्रियों को ले जा रही एक मिनीबस के एक पत्थर के टकराने से हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Site Admin | जुलाई 13, 2024 5:13 अपराह्न
इंडोनेशिया के मध्य जावा में आज एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
