नवम्बर 27, 2025 6:52 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भू-स्खलन से 34 लोगों की मौत

 

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में तेज वर्षा के कारण आई बाढ़ और भू-स्‍खलन में 34 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। उत्तरी सुमात्रा प्रांत के पुलिस प्रवक्‍ता फेरी वालिंतुकान ने बताया कि 52 लोग अभी भी लापता हैं।

 

इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने बताया है कि सुमात्रा द्वीप पर उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण मलक्का जलडमरूमध्य में बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ। उत्तरी सुमात्रा प्रांत से करीब आठ हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थान पर ले जाया गया। भू-स्‍खलन के कारण रास्‍ते बंद हो गये। प्रभावित लोगों को हेलिकॉप्‍टर से राहत सामग्री वितरित की जा रही है। सिबोल्गा और सेंट्रल तपनौली सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं, जहां संचार तथा बिजली की आपूर्ति बाधित है।