सितम्बर 3, 2025 8:37 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथ में झाडू लेकर सुधार की माँग की। प्रदर्शन करने वाले इंडोनेशियाई महिला गठबंधन ने कहा कि झाड़ू राज्य की गंदगी और सुरक्षा बलों के दमनकारी रवैये को दूर करने की आवश्यकता का प्रतीक है।

विद्यार्थियों, श्रमिकों और अधिकार समूहों ने पिछले बृहस्‍पतिवार को जकार्ता में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले बृहस्‍पतिवार की रात एक पुलिस वाहन की टक्‍कर में एक मोटरसाइकिल टैक्सी चालक की मौत के बाद पूरे देश में शुरू हुए। प्रदर्शनों में 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आँसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया।