विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा कल दो दिन की यात्रा पर इंडोनेशिया जाएंगे। वे राजधानी जकार्ता में रविवार को राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और उप-राष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
भारत और इंडोनेशिया इस वर्ष पूर्वी एशियाई देशों को प्राथमिकता देने की भारत की नीति- एक्ट ईस्ट की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इंडोनेशिया पूर्वी एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि शपथ-ग्रहण समारोह में श्री मार्गरीटा की भागीदारी से भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक कार्यनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के प्रति भारत के संकल्प का पता चलता है।