नवम्बर 29, 2025 7:22 पूर्वाह्न

printer

इंडोनेशिया: आचेह, उत्तरी और पश्चिम सुमात्रा में बाढ़ और भूस्खलन से 174 लोगों की मृत्‍यु

इंडोनेशिया के आचेह, उत्तरी और पश्चिम सुमात्रा में बाढ़ और भूस्खलन से 174 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया है कि 12 अन्य घायल हुए हैं जबकि 79 लोग लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन से उत्तरी सुमात्रा सबसे ज़्यादा प्रभावित है जहां 116 लोगों की मौत हुई और 42 लोग लापता हैं।

 

आचेह प्रांत में 35 लोगों की मौत, 25 लापता और आठ घायल हुए हैं जबकि पश्चिम सुमात्रा में 23 लोगों की मौत, 12 लापता और चार घायल हुए हैं। कई ज़िलों में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें लगभग 3 हजार 900 परिवारों को अस्थायी आश्रयों में जाना पड़ा है।

 

मौसम एजेंसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आचेह के तट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला