इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश से आई भीषण बाढ़ और भू-स्खलन से 28 लोगों की मौत हो गई और चार लोग लापता हैं।
अफगानिस्तान में भी बाढ़ से करीब तीन सौ पन्द्रह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि, सोलह सौ से अधिक लोग घायल हैं। इस बाढ़ से अफगानिस्तान के कई प्रांत प्रभावित हुए हैं। अफगानी अधिकारियों ने शुक्रवार को भीषण बारिश से कई लोगों के लापता होने की भी बात कही है।
वहीं, ब्राजील के दक्षिणी भाग में लगातार बारिश से शनिवार को जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या एक सौ 36 हो गई है। इस बाढ़ से बीस लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पांच लाख 37 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।