अक्टूबर 20, 2024 3:19 अपराह्न

printer

इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय जनता दल ने नाराजगी जतायी

इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय जनता दल ने नाराजगी जतायी है। पार्टी के नेता मनोज झा ने कहा कि राजद नेताओं से बातचीत किये बिना सीटों का बंटवारा कर लिया गया।

 

वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राजद की नाराजगी पर कहा कि इंडी गठबंधन में सभी दल एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि आपसी विचार विमर्श के बाद ही सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया गया है।

 

गौरतलब है कि झामुमो और कांग्रेस ने 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने निर्णय लिया है जबकि गयारह सीटों पर सहयोगी दल राजद और माले चुनाव लड़ेंगे।