राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में कल से शुरू हुए हैबिटेट अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 22 मार्च तक किया जाएगा। इस फिल्म महोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्में हंगेरियन सिनेमा पर आधारित होंगी। इस वर्ष के महोत्सव में 18 देशों की 67 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जो लगभग 20 भाषाओं में होंगी। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हंगरी को केंद्र में रखा गया है। यह फिल्म हंगरी और भारत के बीच एक प्रतीकात्मक सांस्कृतिक सेतु का काम करेगी। इस महोत्सव में कई मशहूर हंगेरियन निर्देशकों की अवॉर्ड जीतने वाली फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
News On AIR | मार्च 14, 2026 9:07 अपराह्न
इंडिया हैबिटेट सेंटर में हैबिटेट अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू, 22 मार्च तक आयोजन