इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का 8वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम में भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रदर्शक, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 देशों की भागीदारी शामिल है। हमारे संवाददाता ने बताया कि अग्रणी दूरसंचार कंपनियां और इनोवेटर इस कार्यक्रम में क्वांटम प्रौद्योगिकी और सर्कुलर इकोनॉमी में प्रगति को उजागर कर रहे हैं।
Site Admin | अक्टूबर 16, 2024 12:50 अपराह्न
इंडिया मोबाइल कांग्रेस का नई दिल्ली में आयोजन, 900 स्टार्टअप ने लिया हिस्सा
