कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दावा किया है कि चार चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तय हो गया है। उन्होंने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब और तीन चरण के चुनाव शेष रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि वर्तमान प्रधानमंत्री को अगला जनादेश नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी के कार्यक्रम से इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है।
Site Admin | मई 15, 2024 8:27 अपराह्न
इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलना तयः जयराम रमेश
