इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक आज संसद भवन परिसर में आयोजित हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा गठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद उपस्थित थे। बैठक में मॉनसून सत्र के लिए साझा रणनीति के बारे में विचार किया गया।
Site Admin | जुलाई 22, 2025 1:16 अपराह्न
इंडिया गठबंधन के सदन के नेताओं की बैठक संसद भवन परिसर में हुई आयोजित