फ़रवरी 18, 2026 1:21 अपराह्न

printer

इंडिया एआई और इंटेल इंडिया ने एआई अभियान के अंतर्गत 24 घंटे में सबसे अधिक संकल्‍प प्राप्त करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया

इंडिया एआई और इंटेल इंडिया ने एआई अभियान के अंतर्गत 24 घंटे में सबसे अधिक संकल्‍प प्राप्त करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके अंतर्गत 25 लाख से अधिक छात्रों ने संकल्‍प लिया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने देशभर के कॉलेजों, छात्रों और शिक्षकों से एआई को नैतिक और उसके उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी।