फ़रवरी 24, 2026 1:34 अपराह्न

printer

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस कार्रवाही का कांग्रेस के अपने नेताओं और गठबंधन सहयोगियों ने भी समर्थन नहीं किया। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री पूनावाला ने भारत मंडपम में हुई घटना को एक गहरी साजिश बताते हुए राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के इसमें शामिल होने का आरोप लगाया।