फ़रवरी 19, 2026 2:22 अपराह्न

printer

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया भाषण एआई के प्रति भारत के दूरदर्शी और जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा दिया गया भाषण एआई के प्रति भारत के दूरदर्शी और जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्त की गई मानव विजन मानवता को तकनीकी प्रगति के केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि नवाचार, समावेशिता और नैतिक सुशासन द्वारा संचालित एआई में भारत की प्रगति, इस परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने में देश को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित कर रही है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सुलभता, जवाबदेही और वैश्विक सहयोग पर जोर यह सुनिश्चित करता है कि एआई सामूहिक प्रगति और कल्याण की शक्ति बने। उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि इस दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ, एआई सशक्तिकरण, नवाचार और सतत विकास के एक उपकरण के रूप में कार्य करेगी, जिसका लाभ पूरे विश्व को मिलेगा।