प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने वाले वैश्विक नेताओं का स्वागत किया। श्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतरेस और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा का भी स्वागत किया। सभी नेताओं का स्वागत भारतीय संगीत और नृत्य के साथ किया गया। श्री मोदी ने वैश्विक नेताओं के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है। इससे पहले दिन में श्री मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी कल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह को फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और दुनिया भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी संबोधित करेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 10:10 अपराह्न | PM Modi welcomes Global leaders at Bharat Mandapam
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए वैश्विक नेता एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में उनका स्वागत किया