नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के भीतर सुरक्षित और उत्तरदायित्वपूर्ण एआई के संचालन पर एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें वैश्विक नेताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया। एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार कारिस ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रौद्योगिकी, शासन और समावेश पर वैश्विक चर्चा को आकार दे रहा है।
स्विट्जरलैंड के सचिव और संघीय संचार कार्यालय के प्रमुख बर्नार्ड मैसेन ने कहा कि यह समिट एआई शासन पर केंद्रित समावेशी ग्लोबल साउथ के महत्व को दर्शाता है।
लिथुआनिया के उप-मंत्री तौरिमास वैलिस ने कहा कि उत्तरदायित्वपूर्ण एआई की शुरुआत मजबूत सार्वजनिक क्षेत्र की नींव से होती है और प्रौद्योगिकी का उद्देश्य लोगों की सेवा करना होना चाहिए।
नीदरलैंड के विदेश मंत्रालय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए राजदूत हैरी वेरवेई ने कहा कि डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना में एआई शासन सार्वजनिक विश्वास और लोकतांत्रिक वैधता से जुड़ा है।