सरकार, ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 प्रतिभागियों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने को कहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एसएमएस और व्हाट्सएप के ज़रिए धोखाधड़ी वाले संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें रिफंड की सुविधा के लिए संवेदनशील जानकारी मांगी जा रही है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ये संदेश आधिकारिक नहीं हैं और ना ही इन्हें संगठन ने अधिकृत किया गया है। मंत्रालय ने सभी प्रतिभागियों से कार्ड नंबर या व्हाट्सएप संपर्क विवरण मांगने वाले अनचाहे अनुरोधों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने प्रतिभागियों से कार्यक्रम से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने पहले ही किसी संदिग्ध लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी साझा कर दी है, तो उन्हें अपने खातों को सुरक्षित करने के लिए तुरंत अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए।
News On AIR | फ़रवरी 22, 2026 10:08 अपराह्न
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सरकार ने प्रतिभागियों को साइबर अपराध से सावधान किया