इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में कल कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जमशेदपुर एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी के बीच मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ से केरल ब्लास्टर्स एफसी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। अंक तालिका में केरल ब्लास्टर्स एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से पीछे है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को को अभी दो मैच खेलने हैं।
ईस्ट बंगाल आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में बेंगलुरु एफसी के साथ खेलेगी। मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा। दोनों टीमें अब तक आईएसएल में एक-दूसरे से नौ बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ने चार चार मुकाबले जीते हैं जबकि एक गेम ड्रॉ रहा है। बेंगलुरु की टीम 22 मैच से 37 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। दूसरी ओर ईस्ट बंगाल 22 मैच से 27 अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है।