मार्च 17, 2026 7:58 पूर्वाह्न

printer

इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इटली के जानिक सिनर ने फाइनल में रूस के डैनियल मेदवेदेव को हराया

इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इटली के जानिक सिनर ने फाइनल में रूस के डैनियल मेदवेदेव को हराकर खिताब जीत लिया है। विश्व रैंकिंग में दूसरे पायदान वाले सिनर ने मेदवेदेव को पिछले 10 मुकाबलों में नौवीं बार हराते हुए इस टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। महिला एकल के फाइनल में विश्व नंबर एक आर्यना सबलेंका ने एलेना रायबाकिना को हराकर अपना पहला इंडियन खिताब जीत लिया।