दिसम्बर 26, 2025 6:59 अपराह्न

printer

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन ने दिल्ली नगर निगम स्कूलों को 1500 से अधिक डुअल डेस्क व आधारभूत सुविधाएँ प्रदान कीं

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन- आर.आई.एफ.सी द्वारा दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में एक हजार पांच सौ से अधिक डुअल डेस्क के साथ-साथ विभिन्‍न आधारभूत सुविधाएं प्रदान की है। आर.आई.एफ.सी ने छात्रों के बैठने के लिए 1580 डुअल डेस्क, शिक्षकों के लिए 763 कुर्सी तथा मेज, कक्षाओं के लिए 1036 पंखे और 1887 एल ई डी लाइट प्रादन किये हैं। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि समाज की ताकत सरकारी स्कूलों से पैदा होती है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी स्कूल का छात्र घर और समाज दोनों जगह संघर्ष करता है क्‍योंकि उसमें जीवन में कुछ बड़ा करने की चाहत होती है।