मार्च 24, 2024 12:25 अपराह्न

printer

इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में नाहीद दिवेचा ने दो स्वर्ण पदक जीते

महाराष्ट्र की नाहीद दिवेचा ने पंचकूला में इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। बॉम्बे जिमखाना की सदस्य और शटल क्रेज़ अकादमी से जुड़ी दिवेचा ने कल हरियाणा की सुनीता सिंह पंवार को सीधे सेटों में हराकर महिला 50 एकल खिताब जीता।

बाद में, नाहीद दिवेचा और किरण माकोडे की जोड़ी ने सीधे सेटों में शीर्ष वरीयता प्राप्त कर्नाटक की प्रबागरण सुब्बैया और जयश्री रघु की जोड़ी पर प्रभावशाली जीत के साथ मिकस्‍ड डबल्‍स फिफ्टी का खिताब जीता।